Wednesday, January 30, 2013

मेरी कैद में....


क़ैद कर लिया है...मैंने तुमको....
अपने अन्दर...कहीं भीतर....
अपनी क़लम में....अपने शब्दों में...
अपनी कविताओं और लेखनी में....
हर रोज़....हर घड़ी....हर पल....
उकेरूँगी तुम्हें....कागज़ पर....
कभी निखारूँगी....कभी सवारूँगी....
कभी रूठूँगी....कभी सताऊँगी.....
कभी नाराज़ कर दूँगी...फिर खुद ही मनाऊँगी....
हर बात मानूँगी....तुम्हारी कभी....
तो एक भी  न सुनूँगी....कभी....
लडूँगी....झगडूंगी....कभी...यूँ ही...
या प्यार से सराबोर कर दूँगी...यूँ ही...
अपने सारे भाव...तुम पर उड़ेलूगी....
सारा प्यार...तुम पर न्योच्छावर कर दूँगी....
पर जाने न दूँगी...तुम्हें कहीं...
आज़ाद न करूँगी...तुम्हें कभी....
अपनी क़ैद से...
अपने प्यार की क़ैद से...
और तुम रहोगे हमेशा...मेरी क़ैद में...
छलकोगें....बहोगें...दिखोगें...सबको....
पर रहोगे मेरी ही क़ैद में..ही...
मेरे प्यार की हथकड़ियों और बेड़ियों को पहने....
सिर्फ़ मेरी क़ैद में.....
.........................................................'तरुणा'....!!!

13 comments:

Mahima Mittal said...

bahut khoob... taruna ji..

taruna misra said...

Bahut bahut shukriya....Mahima...:)

Unknown said...

बहुत ही शानदार भाव पूर्ण सौम्य काव्य कृति तरुणा जी..

taruna misra said...

Mahesh ji .... bahut hi aabhaari hoon... ki aapko pasand aayi... ye kavita.. :)

Anonymous said...

Khuda ke liye aap azad kar den
Unhen ked ke kasht se mukt kar den
Ked me rahna to parinde bhi nahi chahte
dil ko achha lage to unpe ye ahsan kar den
Ha prem ki ramniy beethika me jake
Unhen apne aagosh se shant kar den

taruna misra said...

Waaaahh... Ji bahut sundar ... Likha hai... naam kyun nahi diya... Vo to mere dil me qaid hain... kisi aur ko nahi dikhtey... Siwa mere... :)

mahfilejazbaat said...

वाह्ह्ह्ह्ह ,,बेहद खुबसूरत ...तरुना जी

mahfilejazbaat said...

वाह्ह्ह्ह्ह ,,बेहद खुबसूरत ...तरुना जी

taruna misra said...

Bahut Shukriya ..... Pooja ... :)))

priyanka panday said...

अत्यंत ही सुंदर एवं भावपूर्ण रचना.

shekhar shrivastava said...

अपने सारे भाव...तुम पर उड़ेलूगी....
सारा प्यार...तुम पर न्योच्छावर कर दूँगी....
पर जाने न दूँगी...तुम्हें कहीं...
आज़ाद न करूँगी...तुम्हें कभी....
अपनी क़ैद से...
अपने प्यार की क़ैद से...waaaaaaah khoobsurat rachana

taruna misra said...

Priyanka.... Soo many thanksss... :)))

taruna misra said...

Shekhar jii... Bahut bahut Dhanyawaad ... :)))