Saturday, May 11, 2013

तुम्हारा व्यक्तित्व.....


 
तुम को कागज़ पे ...क्या उतारूँ....??
कैसे उतारूँ.... ?
चाहे कितनी कोशिशें करूँ....
तुम्हारी मुस्कराहट....जैसे पीले पीले...
सरसों के फूलों की चादर...
दूर तक जहाँ देखो...खिलती है...मुस्कुरा कर...
बाते तेरी...उफ्फ ...क्या कहूँ मैं....
खनकती..ताज़गी भरी आवाज़ को कैसे लिखूं मैं....
जैसे...तपती गर्मी बाद....होती है बरसात....
उड़ती हैं सौंधी  ख़ुशबू...मिट्टी से दिन रात....
मासूमियत कुछ ऐसी..हैं तुझमे...
बच्चे के चेहरे...की मुस्कान सी....
प्यार तेरा लगे है यूँ...मस्ज़िद में होती अज़ान सी....
या ...बजतीं हैं घंटियाँ...जैसे किसी मंदिर सुनसान में...
कभी...वो अड़ियल सा रवैया...
कभी झुक जाना ...प्यार में...
मुझपे जादू सा है...करता...
प्यार हो...या रार में...
तुमको...बयाँ न कर सकूंगी...
पूरी तरह से...मैं कभी....
हो क्या तुम मेरे लिए...
किसी को न समझा सकूंगी कभी.....
बखान व्यक्त्तिव का तुम्हारे...
कर न पाएगी...कलम मेरी....
जानती हूँ....जो मैं दिल में...
लिख न पाएगी ये कभी....
कभी भी....
........................................'तरुणा'.....!!!







16 comments:

Yogesh Shah said...

मासूमियत कुछ ऐसी..हैं तुझमे...
बच्चे के चेहरे...की मुस्कान सी....Beautiful

taruna misra said...

Yogesh Ji .... Bahut Hi Shukriya .... :))))

Anonymous said...

vaah.....

vivek mishra

Anonymous said...

Bahut sunder !!!! Jai radhey krishna

Unknown said...

Itni masoomiyat bhari mohabbat ka jawab nahi.

Unknown said...

Itni masoomiyat bhari mohabbat ka jawab nahi.

taruna misra said...

Vivek Mishra ji .... Bahut Shukriya ... :)

taruna misra said...

Jujhar Rahi ji .... Bahut Shukraguzaar hoon... :)))

taruna misra said...

Jai Radhey Krishn ... Bahut Shukriya ... Par naam bataatey to bahut achcha lagta .. :)))

Virendra Sinha said...

बहुत विशाल व्यक्तित्व.!!!!

विनोद त्रिपाठी said...

बहुत सुंदर चित्र उकेरे हैं आपने,तरुण जी......."तुम्हारी मुस्कराहट..जैसे पीले पीले...सरसों के फूलों की चादर".....बहुत अच्छा लगा.....!!डूब कर एहसास करने योग्य रचना है....!!

विनोद त्रिपाठी said...

तरुणा जी....(नाम में त्रुटि रह गयी आपके )

Unknown said...

Khoobsoorat............

taruna misra said...

Bahut bahut Shukraguzaar hoon... main aapki Vinod jii... :)

taruna misra said...

Manu Ji... many many thanks.. :)

taruna misra said...

Virendra ji... bahut bahut Shukriya.. :)