Friday, November 21, 2014

ये सलीक़ा....!!!



पूछोगे हाले-दिल तो ...... बताया करेंगे हम...
टूटा है दिल अपना ना .. जताया  करेंगे हम ;
.
कट जाएगी ये ज़िंदगी ... यूँ भी तेरे बगैर...
सबको ये सलीक़ा भी .... सिखाया करेंगे हम ;
.
जब नाम तेरा होगा ..... वफ़ा की ज़मात में ...
क़िस्सा-ए-ज़फा तब ना .. सुनाया करेंगे हम ;
.
ये जानते हैं ..... राहे-वफ़ा थी बड़ी मुश्किल ...
सपने में भी.. तुमको ना.. चलाया करेंगे हम ;
.
हर बात को रोकर कहें .... आदत नहीं अपनी ..
अब.. मुस्कुरा के तुमको .. भुलाया करेंगे हम ;
.
बेफ़िक्र रह तू ..... नाम ना लूंगी कभी तेरा ...
इस तरह सच को सबसे ... छुपाया करेंगे हम ..!!
.

.....................................................................'तरुणा'....!!!


Puchhoge haale-dil to .. bataya karenge ham..
Toota hai dil apna na ... jataya karenge ham ;
.
Kat jaayegi ye zindgi .... yun bhi tere bagair ...
Sabko ye saleeka bhi .... sikhaya karenge ham ;
.
Jab naam tera hoga .... wafa ki jamaat me ...
Kissa-e-zafa tab na .... sunaya karenge ham ;
.
Ye jaante hain ..... raahe-wafa thi badi mushqil..
Sapne me bhi .. tumko na .. chalaya karenge ham ;
.
Har baat ko rokar kahein ... aadat nahi apni ...
Ab .. muskura ke tumko .. bhulaya karenge ham ;
.
Befikr rah tu .....  naam na loongi kabhi tera ....
Is tarah sach ko sabse .. chhupaya  karenge ham..!!
.


..................................................................................'Taruna'...!!!

No comments: