Wednesday, March 20, 2013

वो एक तस्वीर....


वो एक तस्वीर....
जो बनाई थी...हमने मिल-जुल के...
कुछ रंग भरे तुमने....कुछ मैंने....
खूबसूरत...सतरंगी....रंग....
इन्द्रधनुषी...चमक लिए हुए....
चटकीले.....चमकीले.....
सारी क़ायनात से...समेट कर...
कुछ अक्स तुमने बनाए..कुछ मैंने सँवारे...
उन आड़ी तिरछी रेखाओं से...
मोहब्बत के नक्श...उकेरें हमने...
तस्वीर बनाते रहे...रंग भरते रहे...
रोज़-रोज़....नए-नए....अनोखे...
मुक़म्मल हो ही जाती वो...मोहब्बत भरी तस्वीर...
अचानक...तुमने अपने हिस्से के रंग...
समेटने...कर दिए शुरू....
हर अक्स से....हर नक्श से....
वो चित्र तो... वैसे भी पूरा न होता...जो...
एक रेखा भी..मिट जाती..कहीं से....
कुछ भी तो न था..उसमे..जो...
बनाया तुमने अलग...या रंगा मैंने अकेले...
हर फ़्रेम में थी...हमारी सांझी...कला...
हुनर हम दोनों का....
पर..अब वो हर कोण...अधूरा है....
हर नक्श है...अतृप्त...प्यासा...बेरंग...बेज़ान....
क्या मिला तुमको...मिटा कर...वो रंग...
क्या कर पाओगे..कभी पूरा..उस चित्र को....
अपने आधे-अधूरे....रंगों से....
या मैं...बना पाऊँगी...अपनी अधूरी कला से...
वो मुक़म्मल तस्वीर...फिर से...
इस ब्रश से...इन कागज़ों पर....दिल पर...
रहेंगें....हम दोनों ही अधूरे....ता-उम्र...अब...
जीवन भर..वो मोहब्बत की तस्वीर..भी...
वीरानी के गीत गाएगी...अपने अधूरे रंगों से....
हमको तडपायेगी...पर पूरी न हो पाएगी...
वो अधूरी तस्वीर.....अब...कभी भी.....
.....................................................'तरुणा'...!!!

8 comments:

Mahima Mittal said...

bahut khoob....

Unknown said...

वहा वहा वहा वहा वहा.... तरुन जी...
जीवन भर..वो मोहब्बत की तस्वीर..भी...

रमा शर्मा, जापान said...

बहुत सुंदर ....................

taruna misra said...

Mahima... bahut bahut Shukriya ... :))))

taruna misra said...

Lemo Champ Jiii ... Soo many thanksss ... :))))

taruna misra said...

Ramaajay Sharma Jii ... bahut hi shukriya... :)))

Unknown said...

wah..........

taruna misra said...

Bahut bahut Shukriya ... Narayan Dutt Jii ...:)))